Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR में बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर है. मौसम विभाग के मुताबिक जाती हुई सर्दी के बीच एक बार फिर दिल्ली में बारिश हो सकती है. विभाग का कहना है कि 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है. यह बदलाव 16 से 21 फरवरी के बीच दर्ज किया जाएगा और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है.
दिल्ली-NCR में 17 और 18 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई थी, जिस पर अब मौसम विभाग ने मुहर लगा दी है. 18 फरवरी को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
हवाओं की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा
मौसम विभाग ने 16 फरवरी को हल्की धुंध रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम 5:30 बजे घटकर 45 प्रतिशत रह गई. जबकि, हवाओं की रफ्तार भी बढ़कर 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है.
16 से 21 फरवरी तक तापमान स्थिर रहेगा
16 से 21 फरवरी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन 18 फरवरी की बारिश के बाद दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. बारिश से पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि, बारिश के बाद यह घटकर 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा. रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रह सकता है, जिससे हल्की ठंड का असर रहेगा.
ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









