बड़ी ख़बरमौसम

Weather : एक बार फिर दिल्ली – एनसीआर में बदलेगा मौसम, जानें IMD ने क्या कहा ?

Weather : अगले दो से तीन दिन दिल्ली – एनसीआर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। 17,18 और 19 सितंबर को बारिश हो सकती है। इसका मतलब है कि हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अब मानसून का आखिरी दौर चल रहा है। 25 सितंबर के बाद मानसून में ब्रेक लग जाएगी। हालांकि कुछ दिनों से मानसून थम गया है, लेकिन अगले दो से तीन दिन के लिए मानसून बदलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में जून से मानसून की शुरुआत होती है। सितंबर मानसून का आखिरी महीना होता है। 18 और 19 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, गाजियाबाद और नोएडा की बात करें तो 17 और 18 सितंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी ने 18 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया।

मानसून आखिरी दौर में..

आपको बता दें कि मानसून आखिरी दौर में है। लेकिन मानसून में ब्रेक में नहीं लग रही है। सितंबर में अक्टूबर जैसी ठंड काअहसास हो रहा है। कभी बादल छाते हैं तो कभी धूप निकलती है। मौसम ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापनान की बात करें तो 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अधिकतम तापमान की बात करें तो 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें : आगरा की युवती लखनऊ में हुई हैवानियत का शिकार, लखनऊ पुलिस ने की FIR

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button