Delhi NCR

Water Crisis: दिल्ली में दो दिन नहीं होगी पानी की आपूर्ति, जल बोर्ड ने दी जानकारी

Water Crisis: राजधानी दिल्ली में आए दिन पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ता है। इसी कड़ी में दिल्ली जल बोर्ड सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी है कि दिल्ली में दो दिन के लिए पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ट ने जानकारी में कहा कि फ्लोमीटर की स्थापना के चलते कमला नगर, शक्तिनगर, सिविल लाइंस, करोल बाग सहित कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि इस परेशानी से बचने के लिए समय रहते अन्य विकल्प की तलाश कर लें।

Water Crisis: फ्लोमीटर की हो रही स्थापना

दिल्ली जल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर कहा कि फ्लोमीटर की स्थापना के चलते कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकती है। इसकी वजह से 2 और 3 नवंबर को राजधानी के कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में बोर्ड ने लोगों को अलर्ट कर कहा कि पानी की समस्या से बचने के लिए पानी का स्टॉक कर लें।

करोल बाग समेत कई एरिया होंगे प्रभावित

इस विषय में जल बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई कि फ्लोमीटर की स्थापना के काम के चलते चंद्रावल जल उपचार संयंत्र गुरुवार यानी 2 अक्टूबर से 2 दिनों के लिए बंद रहेगा। चंद्रावल संयंत्र 2 नवंबर को सुबह 10 बजे से बंद रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 2 नवंबर की शाम और 3 नवंबर की सुबह कई एरिया में पानी की आपूर्ति उपलब्ध होगी। जबकि हिंदू राव अस्पताल, सिविल लाइंस, शक्ति नगर, कमला नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज और एनडीएमसी क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रहेगी

ये भी पढ़ें-Corruption: रिश्वतखोरी मामले में न्याय मित्र की नियुक्ति, केरल CM पर लगा है आरोप

Related Articles

Back to top button