Punjab

दुष्कर्म पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने के मामले में घिरे विरसा सिंह वल्टोहा, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Punjab News : पंजाब राज्य महिला आयोग ने अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा से जुड़े मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने बताया कि टीवी चैनलों पर प्रसारित खबर के आधार पर डीजीपी पंजाब और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को जांच के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने 26 सितंबर तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

Punjab News : पंजाब राज्य महिला आयोग ने आज एक मामले में अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा दुष्कर्म पीड़ित महिला के प्रति कथित तौर पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा उसकी पहचान सार्वजनिक करने के मामले का सु मोटो नोटिस लिया है।

मामले में अमल में लाई गई कार्रवाई

इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने बताया कि यह मामला टी.वी. चैनलों पर प्रसारित खबर के माध्यम से आयोग के ध्यान में आया, जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग द्वारा मामले में कार्रवाई अमल में लाई गई है।

वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश

उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) और डायरेक्टर, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, पंजाब पुलिस को पत्र जारी किया गया है। पत्र के साथ खबर/वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट की प्रति भेजते हुए इस मामले की तत्काल किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इस संबंधी कार्रवाई रिपोर्ट 26 सितंबर, 2026 तक आयोग को भेजने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एम्स मोहाली में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी, कुल संख्या बढ़कर हुई 207

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button