Punjab Politics : पंजाब राज्य महिला आयोग ने आज फाजिल्का से आम आदमी पार्टी की नेता सुहानी डोडा द्वारा प्राप्त शिकायत तथा टीवी चैनलों पर प्रसारित खबर का सु मोटो नोटिस लिया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने बताया कि सुहानी डोडा द्वारा प्राप्त शिकायत तथा टीवी चैनलों पर प्रसारित खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की ओर से गत दिनों अबोहर के शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान सुहानी डोडा के प्रति अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।
इस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फाजिल्का को आदेश दिए हैं कि इस मामले की किसी एस.पी. रैंक के वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाकर कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट आयोग को 25.09.2026 तक प्रस्तुत की जाए।
ये भी पढ़ें- धान खरीद से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम, आढ़तियों के साथ हुई अहम बैठक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









