Rajasthan News : कोटा के नांता थाना क्षेत्र के नया खेड़ा इलाके में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया।
विरोध करने पर हुई हिंसक झड़प
घटना रविवार दोपहर लगभग 12 बजे नया खेड़ा इलाके के शंकर ढाबे पर हुई। पुलिस के मुताबिक, वहां 4-5 लोग ढाबे में तोड़फोड़ करने पहुंचे। ढाबे पर मौजूद लोगों ने उनका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में लगभग 5-6 लोग घायल हुए और उन्हें एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
लूटपाट के इरादे से आए हमला करने वाले लोग
घटना के बाद जब घायलों के साथ कुछ लोग अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी हंगामा हुआ, जिसे पुलिस कर्मियों ने नियंत्रित किया। ढाबा मालिक विष्णु ने बताया कि हमला करने वाले लोग लूटपाट के इरादे से आए थे और विरोध करने पर मारपीट की गई। झगड़े में घायल अन्य लोगों की पहचान ब्रजमोहन, निर्मल, लोरीक गुर्जर और ओम के रूप में हुई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नांता थाना के एएसआई दुर्गालाल ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पक्षों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
ये भी पढ़ें- Haryana News : महेंद्रगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत, झूले से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








