नए साल पर विनोद कांबली ने लोगों को दी खास सलाह, कहा- ‘शराब की लत जीवन को बर्बाद..’

Vinod Kambli Health Update : नए साल पर विनोद कांबली ने लोगों को दी खास सलाह, कहा- 'शराब की लत जीवन को बर्बाद..
Vinod Kambli Health Update : पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को जरूरी इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। करीब 10 दिन पहले ब्रेन में क्लॉटिंग के चलते उन्हें ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब स्वस्थ होने के बाद कांबली ने नए साल पर लोगों को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा, “शराब और नशे से दूर रहें। मैंने खुद अनुभव किया है कि लत जीवन को नष्ट कर सकती है। मेरी हालत स्थिर है और जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा।”
अस्पताल में भारतीय जर्सी पहनकर दी शुभकामनाएं
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कांबली ने भारतीय जर्सी पहनकर बल्ले के साथ नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस भावुक पल को फैंस ने खूब सराहा।
कांबली का डांस सोशल मीडिया पर वायरल
पिछले दिनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का अस्पताल में डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया था। 58 सेकंड के इस वीडियो में कांबली एक लड़की के साथ चक दे इंडिया गाने पर डांस करते दिख रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक क्रिकेट शॉट भी लगाया। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
बताते चलें कि ब्रेन में क्लॉटिंग के चलते बीते 21 दिसंबर को 52 साल के विनोद कांबली को ठाणे जिले के आकृति अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
‘शराब न पिएं, ये आपके परिवार को पसंद नहीं आएगा’
बताते चलें कि विनोद कांबली ने 24 दिसंबर को एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। कांबली ने हॉस्पिटल के बेड पर ‘वी आर द चैंपियन…वी विल बैक’ गाना भी गाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि शराब न पिएं, ये आपके परिवार को पसंद नहीं आएगा।
कांबली की यादगार पारी
बता दें कि गौरतलब है कि कांबली ने 1991 में वनडे डेब्यू और 1993 में टेस्ट में डेब्यू किया था। वे 14 पारियों में सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए। इनमें 4 शतक के अलावा 3 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया।
यह भी पढ़ें : जम्मू में 14 विदेशी आतंकवादी ढेर, 13 आतंकी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने बताई पिछले साल की उपलब्धि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप