
मौसम को लेकर उत्तराखंड में एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के कुछ जिलों में कोहरे का प्रभाव देखा जाएगा। 30 दिसंबर तक कोहरा इन जिलों में रहने वाला है। इसके बारे में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। यदि आप भी इन क्षेत्रों में जा रहे हैं तो मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
उत्तराखंड में ठंड और कोहरा अभी राहत नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 3 दिसंबर से मौसम विभाग ने पांच पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की आशंका जताई थी।
दो दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा कि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में दो दिन तक घना कोहरा रहेगा। इसके बारे में मौसम विभाग ने कहा कि 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक इन जिलों में भारी कोहरा रहेगा। इससे मौसम विभाग ने उधमसिंह नगर और हरिद्वार को यलो अलर्ट जारी किया। अगले दो दिनों तक इन जिलों में भारी कोहरा रहेगा।
मौसम विभाग ने कोहरे के साथ बर्फबारी का अनुमान लगाया है, इसलिए अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं तो मौसम विभाग की चेतावनी को देखकर ही आएं। मौसम विभाग ने कई जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है, लेकिन मौसम विभाग ने उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर को लेकर घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। इन दोनों जिलों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड
उत्तर प्रदेश में अभी भी ठंड का दौर जारी है। लोगों के लिए कोहरा अब ठंड के साथ बढ़ता जा रहा है। आसमान सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहता है। सुबह घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ता है। मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिल रही है।
ये भी पढ़ें: Sambhal: तीन सगे भाइयों ने लगाई फांसी, दो की मौत, एक की हालत नाज़ुक