Uttarakhand

Uttarakhand News: हिंदी के राष्ट्रभाषा होते ही 20 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार- रमेश पोखरियाल निशंक

Uttarakhand News: हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक(Ramesh Pokhriyal Nishank)ने विश्व हिंदी दिवस के एक दिन पूर्व हिंदी भाषा को लेकर बड़ा ऐलान किया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने जानकारी देते हुए बताया हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए 10 जनवरी को वो हरिद्वार के गंगा तट से संकल्प लेंगे और अभियान की शुरूआत करेंगे। ताकि हिंदी भाषा को संयुक्त राष्ट्र में भाषा का दर्जा मिल सके।

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा की पहचान हम आज भी सुनिश्चित नहीं कर पाए। पीएम मोदी जब भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर कहीं जाते है और हिंदी में भाषण देते हैं तो सब समझ जाते है कि भारत के पीएम है। सांसद ने जानकारी दी कि हिंदी दुनिया के 250 विश्विद्यालय और 600 महाविद्यालय में पढ़ाई जा रही है। पूरा विश्व हिंदी को स्वीकार कर रहा है लेकिन उसे राष्ट्र भाषा घोषित नहीं किया जा रहा है।

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि संविधान के 343 से 350 तक के अनुच्छेद में 10 साल के अंदर-अंदर दक्षिण के राज्य शश्क्त नहीं हैं। उन्हें शश्क्त किया जाए। फिर हिंदी को राष्ट्रीय भाषा घोषित किया जाए। निशंक ने कहा कि संविधान का भी उल्लंघन हिंदी को लेकर हुआ है।

ये भी पढ़ें: ‘जिस पति की हत्या का पत्नी पड़ोसियों पर लग रही थी आरोप वो निकला जिंदा’, फिर….

गांधी जी ने कहा था हिंदी नहीं तो देश नहीं

निशंक ने कहा कि हमने देश की आजादी के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग किया। जितने गाने और नारे बने वह हिंदी में ही बने। इजरायली हमारे बाद आजाद हुए और अपनी भाषा को चुनी। गांधी जी ने कहा था हिंदी नहीं तो देश नहीं ।देश को एकजुट करना होगा तो हिंदी भाषा का अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि 1975 से विश्व हिंदी सम्मेलन हो रहे है,12 सम्मेलन अब तक हो चुके है। मॉरिसस में हिंदी का पहला सबसे बड़ा सचिवालय है।

हिन्दी भाषा से 20 करोड़ लोगों को मिलेगा‌‌ रोजगार

निशंक ने कहा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को भी कहा था कि हिंदी फिल्म ने आपको महानायक बना दिया फिर आप इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों देते हैं। सासंद ने कहा कि हिंदी जिस दिन राष्ट्रभाषा होगी, उस दिन 20 करोड़ हिन्दी भाषा के लोगों को रोजगार मिलेगा‌‌। हिंदी के देश विदेश से साहित्यकार हरिद्वार में आ रहे हैं। दिव्य माथुर ब्रिटेन, सैलजा सक्सेना कनाडा,राम शर्मा जापान,अभिषेक त्रिपाठी आयरलैंड।

(देहरादून से दीपिका भंडारी की रिपोर्ट)

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button