Uttarakhand: CM Dhami ने भाजपा मुख्यालय में खेली होली, प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को प्रेम, सौहार्द और उत्सव के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रंगों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए, प्रभु से यही कामना है। #HappyHoli
Uttarakhand: BJP प्रदेश मुख्यालय में हुआ भव्य होली का आयोजन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज भव्य होली का आयोजन हुआ। इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने होली मिलन समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फूलों को होली खेली। इस दौरान सभी ने टीका लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं ने लोकगीतों पर नृत्य किया। सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके साथ उत्साह के रंगों से सरोबार नजर आए।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों और प्रदेशवासियों को होलिका दहन और रंगों का पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। CM Dhammi ने कहा कि प्रदेश में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है, जैसे कि पूरे देश में। ऐसे में होली, जो उत्साह, प्रेम और एकता का त्योहार है, हम सब में एक नई ऊर्जा भरता है। उनका अनुमान था कि यह शक्ति आने वाले दिनों में हम सबको एक मजबूत, निर्णायक और सशक्त सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान देगी।
यह भी पढ़ें: Election 2024: BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, 111 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप