
Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहचान एक सशक्त और सक्रिय नेता के रूप में होती है, जो सरकार और संगठन दोनों के लिए समान रूप से काम करते हैं। उन्होंने दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और अब निकाय चुनावों में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए पूरी तरह से जुट गए हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई अहम राजनीतिक जीतें हासिल की हैं, और अब वे राज्य में कांग्रेस के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।
कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
इस बीच, उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन की। जोशी की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि उनकी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम मेयर सीट से टिकट नहीं दिया गया था। इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया।
कांग्रेस को हो सकता है नुकसान
इन तीन नेताओं की भाजपा में शामिल होने से उत्तराखंड में कांग्रेस को कुछ सीटों पर नुकसान हो सकता है, खासकर निकाय चुनावों में। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने तीनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। भाजपा का यह कदम आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस के लिए एक बड़ा चुनौती साबित हो सकता है।
निकाय चुनाव में मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इनकी ऊर्जा व क्षमता का लाभ पार्टी को निकाय चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में योग्य व अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है।
उन्होंने विधानसभा व लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा बंपर जीत दर्ज करने वाली है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, कहा – ‘कुंभ का यह उत्सव विविधता में एकता का उत्सव…’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप