Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी, पारा 41 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

इन दिनों प्रदेश में गर्म हवाएं चल रही हैं और दोपहर की तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। सूरज की तपिश से हर कोई बेहाल है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने बेहाल कर रखा है। बृहस्पतिवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया।

चौथे दिन 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

बता दें कि लखनऊ में अधिकतम तापमान लगातार चौथे दिन 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। सड़कों पर सन्नाटा रहा, जरूरी कामों से बाहर निकले लोग चेहरे को ढककर और पानी की बोतल लेकर ही घर से निकले।

कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। प्रदेश भर में तेज गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा 43.2 डिग्री तक चढ़ गया। बलिया और आसपास के इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें : फ्राइड राइस में ज्यादा नमक होने की वजह से बची 11 जिंदगियां, परिवार ने पहलगाम हमले की सुनाई आपबीती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button