Uttar Pradesh

UP: दो पुलिसकर्मियों पर हमला, दबंगों ने किया ईंट पथराव

यूं तो यूपी पुलिस आम लोगों के सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर होती है, लेकिन जब पुलिसकर्मी सरे बाजार में पिट जाएं तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगते हैं।

दरअसल संतकबीरनगर के काली जगदीशपुर चौकी क्षेत्र के रेवटा गांव का निवासी चंद्रशेखर किसी काम से आया था। तभी मोहरैया के रहने वाले कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही चौकी पुलिस को हुई तो मौके पर मामले की जानकारी करने पहुंचे सिपाही प्रशांत दुबे और अरुण गाैड़ पर दबंगों ने हमला कर दिया।

इस हमले में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए आनन-फानन में घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिनों पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जैसे ही रेवटा निवासी चंद्रशेखर मोहैरया पहुंचा तभी दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों को दबंग लोगों ने मारा पीटा जिसमें जमकर ईंट पत्थर चलाएं जिसमें सिपाही अरुण कुमार गौड़ के शरीर पर चोटें आई हैं तो वहीं प्रशांत दुबे का सिर फट गया है। वहीं घटना से दोनों गांव के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का रुख किया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button