UP: फूलन देवी का करीबी डकैत पोसा की हालत नाजुक

Share

14 फरवरी1981 इस दिन की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस तारीख को देश में शायद कोई भी नही भूला होगा। कानपुर देहात में 21 राजपूतों को लाइन में खड़ा कर बदले की एक ऐसी इबारत लिखी गई को अभी तक जहन से नही मिट सकी है।

दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने कानपुर देहात के बेहमई गांव में खून की ऐसी होली खेली कि हर तरफ लाल लाल हो गया। फूलन के साथ और उसका करीबी कहा जाने वाला डाकू पोसा भी इस कांड में शामिल था और  सालों से जेल में सजा काट रहा है। अब उसकी हालत जेल में बिगड़ गई है।

कानपुर देहात में बंद 85 साल का हो चुका। डाकू पोसा अब चलने फिरने और सांस लेने तक को मोहताज हो गया है। एक समय जब पोसा का नाम आते ही लोगों की रूह कांप जाती थी। क्योंकि पोसा फूलन देवी का खास और आतंक का पर्याय बना हुआ था। बेहमई कांड में आरोपी रहे पोसा को लंबे समय से जेल में सजा काटनी पद रही है।

लेकिन अब उम्र के अखरी पड़ाव पर 85 साल के पोसा की हालत जेल में खराब होने लगी है। उसे सांस लेने में दिलाई है और शरीर के कई हिस्सों में सूजन भी आ गई है। वहीं तबियत बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने पोसा को कानपुर देहात के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी निगरानी के लिए दो पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए है।

हालांकि पोसा ऐसी स्तिथ में नहीं है को वो कहीं भाग से लकी। आरोप और आरोपी बड़ा हैं। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया की जेल में बंद पोसा की तबियत उम्र के चलते बिगड़ रही है। उसे सांस लेने में समस्या आ रही है। साथ ही उसके पैसों में सूजन भी बढ़ रही है। जिसके चलते उसका सिटी स्कैन, के साथ साथ अन्य जांच भी करी गई है।

रिपोर्ट: जुबैर अहमद

अन्य खबरें