UP News: करेंट की चपेट में आकर चार मासूमों की मौत, मां बोली- मेरी दुनिया उजड़ गई…

Unnao News

Unnao News

Share

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) से चार मासूमों के मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है। ख़बर है कि करंट की चपेट में आने के कारण एक ही घर के चार बच्चों की मौत हो गई। यह घटना रविवार(19 नवंबर) के शाम में घटित हुई। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

UP News: क्या है पूरा मामला

यह घटना उन्नाव जिले के बीघापुर की है। जहां वीरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। अपनी रोजी-रोटी के लिए दंपती खेती-मजदूरी का काम करते हैं। अपनी खेती करने के साथ बटाई पर भी खेत ले रखा था। तीन बच्चों को प्राइमरी स्कूल में पढ़ने भेजते थे। रोजाना बच्चे स्कूल चले जाते थे। जिसके बाद दंपती छोटी बेटी मांशी को अपने साथ लेकर खेत जाते थे। रविवार के दिन स्कूल की छुट्टी होने के चलते बच्चे घर पर ही थे। घर में तीनों बच्चों की मौजूदगी के चलते दंपति बच्ची को भी घर पर ही छोड़कर खेत चले गए।

गांववालों ने बताई मौत की वजह

जिसके बाद आसपास के लोगों के मुताबिक बच्चे शाम को खेल-खेल में मिट्टी से खिलौने बना रहे थे। अचानक मयंक खड़ा हुआ और पंखा चालू करने चला गया। करीब दस मिनट तक जब वह नहीं आया तो बाकी भाई-बहन भी अपने खिलौने छोड़कर उसे बुलाने गए। जब उन्होंने मयंक को जमीन पर पड़ा देखा तो उसे आवाज दी। लेकिन जब उसने कुछ नहीं कहा तो सभी उसे उठाने के लिए उसके पास गए। इसी दौरान सभी को करंट लग गई और उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने परिवार को बंधाया ढांढस

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर विधायक आशुतोष शुक्ला, एडीएम नरेंद्र कुमार, एएसपी शशिशेखर और सीओ माया राय देर शाम मौके पर पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। करंट से मौत की सूचन पर अवर अभियंता आशीष गुप्ता मौके पर पहुंचे और कनेक्शन की जांच की तो वह वैध मिला है।

आर्थिक सहायता दिलाएंगे

डीएम अपूर्वा दुबे ने घटना पर दुख जताया। बताया कि करंट लगने से एक साथ चार बच्चों की मौत हुई है। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। बिजली विभाग और कृषक दुर्घटना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता ने राहुल पर साधा निशाना, कहा – ‘राहुल गांधी लाहौर से शुरू करें भारत जोड़ा यात्रा’

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK