UP: गढ़मुक्तेश्वर के घाटों का हो रहा है सौंदर्यीकरण, हरिद्वार की तरह विकसित करने का प्लान

गढ़मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक तीर्थनगरी है, जिसका रूप बदल रहा है। गढ़मुक्तेश्वर पर्यटन स्थल बन रहा है। यहां गंगा किनारे घाटों को सुंदर बनाने के लिए ग्रेनाइट के पत्थर लगाए जा रहे हैं। मजदूर नगरी को सुंदर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
घाटों का सौंदर्यीकरण और लागत
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार की तरह गढ़मुक्तेश्वर को विकसित करने का ऐलान किया था। यही कारण है कि 75 करोड़ रुपये की लागत से यहां ग्यारह महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम होना है। गंगा नगरी को विकसित करने के लिए यहां मल्टीलेवल कार पार्किंग, घाटों का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार और अन्य सुविधाएं बनाई जाएंगी। यहां कामगार ग्रेनाइट पत्थरों को ब्रजघाट पर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, राजस्थान के पत्थरों से ब्रजघाट की बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है। यहां घाटों का सौंदर्यीकरण करने और फेसिंग लाइटिंग के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ब्रजघाट का बदलाव
ब्रजघाट पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि यहां ग्रेनाइट पत्थर लगाए जा रहे हैं। यहाँ बाहर के पत्थरों से बाउंड्रीवाल भी बनाया जा रहा है। पर्यटकों के बैठने के लिए भी बेंच बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को आने वाले समय में ब्रजघाट का नजारा बदला हुआ नजर आयेगा। चमचमाते हुए पत्थरों और रंग-बिरंगी रोशनी से गंगा के घाट और ब्रजघाट नजर आएंगे।