UP: युवक की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, सहित 5 लोगों की कर दी हत्या

Share

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जमीनी विवाद के चलते जिला पंचायत सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्रोधित इलाके के लोग आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के घर जा पहुंची। जहां लोगों ने धारदार हथियारों से पति, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि इस घटना के बाद गांव में हाहाकार मचा हुआ है।

विस्तार से पढ़ें पूरा मामला

यह पूरा मामला रुद्रपुर कोतवाली के अभयपुर टोला का है। जहां के निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की जमीन लहरा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास स्थित है। जिसका दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। प्रेम ने यहां धान लगाया था।

सुबह प्रेम विवादित जमीन पर गया हुआ था और इसी बीच विवादित जमीन को लेकर सत्य प्रकाश से विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए सत्य प्रकाश ने धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौके पर ही हत्या कर दी गई। जिसके बाद कुछ ही देर में कई लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर आ गए और जो मिला उससे मारने लगे। गुस्साई भीड़ ने धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ ने घर में घुसकर उसकी पत्नी किरण, बेटियों सलोनी, नंदनी और बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी। वहीं अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

दंगे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले की इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उन्हें उचित सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और मृतक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। कमिश्नर/आईजी को तत्काल और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: छत पर झाड़ू लगा रही युवती, दबंग खींच रहा था फोटो, विरोध करने पर पिता की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *