Other StatesPunjabबड़ी ख़बरबिज़नेसराजनीतिराष्ट्रीय

चंडीगढ़ पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कहा- जनधन खातों से लोगों को हुआ फायदा, गरीब लोगों को मिल रही बैंक सुविधा

चंडीगढ़: एक दिवसीय दौरे पर  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचीं। पहले केंद्रीय वित्त मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की जहां सीएम मनोहर लाल ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसी के साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा और पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल ने सीतारमण का स्वागत किया।

Image

चंडीगढ़ पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

https://twitter.com/AHindinews/status/1441317398108205061?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1441317398108205061%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FAHindinews2Fstatus2F1441317398108205061widget%3DTweet

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जनधन खाते में 1 लाख करोड़ से ज़्यादा जमा है। इससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिल रहा है। 40 करोड़ से अधिक अकाउंट हैं। मुद्रा लोन मिल रहा है। हर ज़िले में जहां भी बैंक की शाखा है वहां एक एससी, एक एसटी, एक महिला को हर शाखा स्टार्टअप लोन दे रहे हैं।

40 करोड़ से अधिक अकाउंट हैं। मुद्रा लोन मिल रहा है : केंद्रीय वित्त मंत्री

आगे उन्होनें कहा कि कोरोना की वजह से छोटे-बड़े उद्योग व्यवसाय करने के तरीके बदल रहे हैं। बड़े पैमाने पर डिजिटाइजेशन हो रहा है। विनिर्माण में बड़े पैमाने पर रोबोटिक्स आ रहे हैं। हम व्यवसायों के काम करने के तरीके को आसान बना रहे हैं। इससे छोटे बड़े सभी व्यवसायों को फायदा होगा।

जनधन खातों से लोगों को हुआ फायदा, गरीब लोगों को मिल रही बैंक सुविधा: सीतारमण

चंडीगढ़ में केंद्रीय वित्तमंत्री नर्मला सीतारमण बोलीं कि सबको ध्यान में रखकर कार्यक्रम,योजनाएं चला रहे हैं। ये फिलॉसफी सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास है। सभी को आर्थिक गतिविधियों में भागीदार बनाया जा रहा है। जो सिर्फ छोटे बदलाव के लिए नहीं बल्कि परिवर्तनकारी बदलाव के लिए हैं।

Related Articles

Back to top button