Punjab SIR 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 है। यह जानकारी पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने साझा की।
मित्रा ने आगे बताया कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा दावों और आपत्तियों का साथ-साथ निपटारा किया जा रहा है और यह प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
किसी प्रकार की आपत्ति हो तो उसे…
उन्होंने पंजाब राज्य के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपने मतदाता संबंधी विवरणों की जांच कर लें और यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो उसे 12 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत कर दें।
फॉर्म नंबर 6ए भरकर बीएलओ को जमा कराएं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने विशेष रूप से पंजाब राज्य के उन सभी युवाओं से अपील की, जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है या जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, कि वे फॉर्म नंबर 6ए भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करवा सकते हैं।
विवरणों को अपडेट करने के लिए फॉर्म नंबर 8
कोई भी व्यक्ति जिसका नाम पहले ही 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में मौजूद है, वह अपने विवरण में सुधार, पता बदलने या अन्य विवरणों को अपडेट करने के लिए फॉर्म नंबर 8 जमा करवा सकता है।
नागरिक कर्तव्य नहीं, एक मौलिक संवैधानिक अधिकार
इस संबंध में आवेदन ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in पर, मोबाइल ऐप के माध्यम से, बूथ लेवल अधिकारियों के जरिए ऑफलाइन अथवा ईआरओ/एईआरओ के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। मित्रा ने जोर देते हुए कहा, “मतदान केवल एक नागरिक कर्तव्य नहीं, बल्कि एक मौलिक संवैधानिक अधिकार है, जिसके माध्यम से युवा नागरिक सक्रिय रूप से देश के शासन और भविष्य को आकार देते हैं।
ये भी पढ़ें- Ammy Virk पर Canada में जानलेवा हमला, कार पर दागी गई 7 राउंड फायरिंग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









