Bihar: कच्चा तेल सस्ता होने पर भी कम नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम- उमेश कुशवाहा

Umesh on petrol price

Umesh on petrol price

Share

Umesh on petrol price: बिहार जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विगत 19 महीनों में कच्चा तेल 31 फ़ीसदी सस्ता हुआ है, मगर भारत में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीते सिर्फ 6 महीनों में तेल कंपनियां 47,000 करोड़ रूपये का मुनाफा कमा चुकी हैं। यह सारा पैसा देश के आम आदमी का है।

Umesh on petrol price: ‘पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही मोदी सरकार’

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। उन्हें देश के गरीबों की चिंता नहीं है। केंद्र सरकार और तेल कंपनियों के बीच साठगांठ के कारण देश का आम आदमी आर्थिक मार झेल रहा है।

‘जनता की पीड़ा नहीं समझती केंद्र सरकार’

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का झांसा देकर देश की भोली-भाली जनता को ठगने और छलने का काम किया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अन्य वस्तुओं की भी कीमतों को सीधा प्रभावित करती हैं। आज देश में बेतहाशा महंगाई का मुख्य कारण केंद्र सरकार की नाकामी है। जो सरकार अपने देश की जनता की परेशानी और पीड़ा नहीं समझ सकती है उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

‘मोदी सरकार चंद महीनों की मेहमान’

उन्होंने कहा, जनता को अगर महंगाई और बेरोजगारी के चंगुल से मुक्त करना है तो हमें देश को भाजपा मुक्त बनाना होगा। देश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी और उनके खोखले वादों से ऊब चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार केवल चंद महीनों की मेहमान है। जनता अब भाजपा की वापसी नहीं चाहती है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: भभुआ का संजीत जालंधर में दिखाएगा जलवा, अंडर-19 नेशनल हॉकी के लिए चयनित

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *