Bihar: कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति को बनाया जनसेवा का माध्यम-उमेश सिंह

Umesh in Madhubani

Umesh in Madhubani

Share

Umesh in Madhubani:  सोमवार को मधुबनी जिला के लौकहा विधानसभा में जेडीयू ने जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जीवनपर्यंत शोषित और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया।

‘नीतीश ने किया आरक्षण बढ़ाने का युगान्तकारी फैसला’

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 24 जनवरी को पार्टी राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती समारोह मनाएगी। इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से ही पूरे तन-मन से जुट जाएं। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जातीय गणना का काम पूरा हुआ। जातीय गणना के तुरंत बाद उन्होंने आरक्षण के दायरे को भी बढ़ाने का युगान्तकारी फैसला लिया।

Umesh in Madhubani: ‘भाजपा कर रही हकमारी’

उन्होंने कहा कि एक तरफ़ हमारे नेता वंचित-शोषित वर्गों को उनका वाजिब हक दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा हकमारी कर रही है। मोदी सरकार द्वारा षडयंत्रपूर्वक डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को मिटाने का प्रयास हो रहा है। दलित, पिछड़े और शोषित वर्गों को जो संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं उसे भी छिनने के लिए भाजपा आमादा है।

‘नीतीश विपक्षी एकता की धुरी’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प हमारे नेता ने लिया है। वो विपक्षी एकता की धुरी बनकर उभरे हैं। नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो संकल्प लिया है उसे साकार करने के लिए एकजुट और जागरूक होना है।

विनोद ने की अध्यक्षता, ये रहे मौजूद

अध्यक्षता लौकही के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल एवं संचालन खुटौना के प्रखंड अध्यक्ष देवदत्त साह ने किया। कार्यक्रम में सांसद रामप्रीत मंडल, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, विधायक गुंजेश्वर शाह, पूर्व विधायक सतीश शाह, रंजीत साहनी, वासुदेव कुशवाहा, रणविजय कुमार, मोहम्मद जमाल, रंजीत कुमार झा, श्याम राय, वीणा सिंह कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *