झारखंड वापस लौटे दो कांग्रेस विधायक, छिड़ा सियासी संग्राम

Share

झारखंड में सियासत में अभी भी विधायक बचाओ पॉलिटिक्स जारी है। मिली जानकारी के हिसाब से छत्तीसगढ़ के होटल में शिफ्ट होने के बाद वापस रांची लौटे कांग्रेस पार्टी के दो मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख शुक्रवार को फिर एक बार रायपुर के मेफेयर होटल पहुंचे हैं।खास बात ये रही की झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र 5 सितंबर से शुरू होना है। जिसमें झारखंड के सभी विधायकों को उपस्थित को दर्ज कराना जरूरी बताया है। सूत्रों के मुताबिक, सभी विधायक 5 सितंबर से पहले रांची लौट आएंगे।

 सोरेन आए एक्शन मोड में

  झारखंड में विधायकी की कुर्सी की मुश्किलें बढ़ते देख हेमंत सोरेन सरकार ने सभी 32 विधायकों को छत्तीसगढ़   के नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में शिफ्ट कर लिया है। जिसमें 4 मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख इस विमान से झारखंड लौट गए। इसमें दो बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख फिर से फ्लाइट पकड़ रायपुर के होटल पहुंच गए हैं.‘विधायकों को मिल रहीं हैं आलीशान सुविधाएं

 छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में यूपीए विधायकों को राजशाही व्यवस्था मुहैया करायी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिस होटल में विधायक रुके हैं वहां स्पा, हॉट टब, फिटनेस रूम, गेम्स रूम, एक सुंदर बार, कैफे भी है. इसके साथ ही विधायकों के आराम और मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। मिली जानकारी के हिसाब से शिफ्ट होने के दूसरे दिन की सुबह विधायकों ने होटल के गार्डन में मॉर्निंग वाक करते भी नजर आए थे।