ट्रम्प की फेसबुक- इंस्टाग्राम पर हो सकती है वापसी
सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने की घोषणा की है। कंपनी ने 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद में हुई हिंसा के बाद ट्रम्प का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था।आपको बता दे की यह बैन 2 साल बाद हटाया जा रहा है। इससे पहले 19 नवंबर 2022 को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट भी बहाल कर दिया गया था।
मेटा ग्लोबल अफेयर्स के प्रेसिडेंट निक क्लेग ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा- आने वाले कुछ हफ्तों में अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट नए नियमों के साथ बहाल किया जाएगा। जिससे दोबारा उनके पोस्ट से हिंसा ने भड़के। उनका अकाउंट हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड के अधीन है। अगर वो फिर से हिंसा भड़काने वाले पोस्ट करते हैं तो पोस्ट को इन प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। साथ ही उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
ये भी पढ़े :https://hindikhabar.com/world/downing-street-says-uk-pm-rishi-sunak-never-paid-tax-penalty/
कैपिटल हिंसा में 5 लोगों की हुई थी मौत
6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर मुहर लगाए जाने के दौरान सैकड़ों ट्रम्प समर्थकों ने हिंसा की थी। इसमें एक पुलिस अफसर समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। ट्रम्प पर आरोप था कि उन्ही ने समर्थकों को उकसाया है,जिसके बाद ट्रम्प के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए थे।
गुए रोजेन ने कहा था, ’यह इमरजेंसी है’ कैपिटल हिल में हिंसा के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था। फेसबुक और यूट्यूब ने वीडियो रिमूव कर दिया था। फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट रोजेन ने कहा था कि यह इमरजेंसी है, ट्रम्प के वीडियो से हिंसा और भड़क सकती है।