बक्सर में पुलिस वैन की टक्कर से किशोर की मौत

Teenager Died in an Accident
Teenager Died in an Accident: बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के धनसोई तियरा में खरहना गांव की सड़क पर पुलिस वैन की टक्कर से 18 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को खरहना पीडीया डेरा निवासी मोतीलाल चौधरी का 18 वर्षिय लड़का बुधन चौधरी खरहना से मुर्गा खरीद कर जा रहा था। तभी राजपुर की ओर से आ रही पुलिस वैन की चपेट में आ गया। घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया।
Teenager Died in an Accident: ग्रामीणों ने पुलिस वैन को घेरा
घटना के बाद वैन में सवार 2 पुलिस वाले उसे बाईक पर अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे डाक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस वैन धनसोई की ओर जाने लगी। तभी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा धनसोई से 2 किमी दूर खरहना रोड़ में पुलिस वैन को घेर लिया गया।
चालक पर नशे में होने का आरोप
वाहन रोकने पर उसमें सवार पुलिस जवान इधर उधर भागने लगे। ग्रामीण चालक को ढूंढ रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि चालक शराब के नशे में है। इसी बीच धनसोई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर किया।
मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। आरोप था कि पिछली बार भी खरहना गांव में सड़क दुर्घटना हुई थी, लेकिन मुआवजा नहीं मिल है। इसके बाद फिर पुलिस द्वारा ग्रामीणों को बरगलाया जा रहा है। जब तक वरीय पदाधिकारियों द्वारा मुआवजे का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक सड़क खाली नहीं की जाएगी।
पुलिस ने किया समझाने का प्रयास
इसकी सूचना मिलते हीं धनसोई थाना, इटाढ़ी थाना व राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। देर शाम तक पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण डीएम, एसपी को बुलाने की बात कर रहे थे। वहीं मुआवजे को लेकर लिखित मांग रहे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण पुलिस वैन को घेर कर सड़क जाम किए हुए थे।
रिपोर्टः धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर, बिहार
ये भी पढ़ें: हाथ में ईंट जु़बान पर गाली, अस्पताल में गार्ड को मारने दौड़ी महिला
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar