Pakistan Masjid Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (KP) में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमला कोहाट जिले में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ। जिसमें 5 पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिकों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है।
जुमे की नमाज के दौरान आतंकी हमला
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ये धमाका दोपहर में जुमे की नमाज के समय हुआ, जब हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को उड़ा दिया। जुमे की वजह से मस्जिद के अंदर भीड़ थी। ब्लास्ट से बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है। घायलों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। धमाके से मस्जिद के बाहर का हिस्सा पूरी तरह टूट गया और एक दीवार भी गिर गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुराने पुलिस लाइंस के गेट पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकराई थी।
घायलों के इलाज के दिए निर्देंश
आतंकी हमले के बाद घायलों का तुरंत इलाज कराने के निर्देश दिए गए है। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी धमाके की निंदा की। कोहाट में इससे पहले भी बड़ा हमला हो चुका है। KP के सीएम सोहेल अफरीदी ने घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना गलत है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
रिमोट कंट्रोल बम धमाके में 20 की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में जनवरी से अब तक 990 आंतकी हमलों में लगभग 1129 लोगों की मौत हुई है। 2010 में भी पुलिस लाइंस के पीछे एक पुलिस कॉलोनी में रिमोट कंट्रोल बम धमाका हुआ था। इसमें 20 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य थे। वहीं, 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
साल 2026 में हुए बड़े आतंकी हमले
पाकिस्तान में साल 2026 के दौरान आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2026 तक देशभर में 990 आतंकी हमले सामने आए, जिनमें 1126 लोगों की मौत हुई। अगस्त में सबसे अधिक 199 हमले दर्ज किए गए, जबकि जुलाई में 144 घटनाएं हुई थीं। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई की तुलना में अगस्त में हमलों में करीब 38 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त में इन घटनाओं में 158 लोगों की मौत हुई, जबकि जुलाई में 268 लोगों की जान गई थी।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख़्वाह सीएम को उठा ले गई पुलिस, लाहौर में चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









