Advertisement

मस्क की कंपनी Starlink जल्द ही भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं की करेगी शुरुआत, जानिए क्या हैं फायदे

Share
Advertisement

एलन मस्क की कंपनी Starlink जल्द ही भारत में अपनी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए कंपनी को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट से लाइसेंस मिल सकता है।

Advertisement

Starlink को इसके बाद वनवेब और जियो सैटेलाइट के बाद भारत में स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए पात्र बनाने का मौका मिल सकता है, जिससे यह तीसरी कंपनी बन सकती है। Starlink ने GMPCS लाइसेंस के लिए आवेदन किया है और अंतरिक्ष विभाग, दूरसंचार विभाग, और गृह मंत्रालय से मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

GMPCS लाइसेंस 20 साल के लिए होता है, और उसके बाद Starlink भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू कर सकती है। Starlink ने पहले से ही प्री-बुकिंग की थी, लेकिन डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन के आदेश के बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब कंपनी फिर से उसको जारी करने की योजना बना रही है। स्टारलिंक की सेवाओं के लिए फीस के रूप में मासिक शुल्क की संभावना है, जिसमें कुछ प्रमोशनल ऑफर्स भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही, सेटअप और अन्य शुल्क भी लिए जा सकते हैं।

स्टारलिंक क्या है?

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का एक प्रोजेक्ट है, जो सेटेलाइट के जरिए हाई स्पीड ब्रॉडबैंड और सस्ता इंटरनेट उपलब्ध करवाती है।

स्टारलिंक के फायदे

  • SpaceX के मुताबिक स्टारलिंक इंटरनेट की स्पीड 50mbps से लेकर 150mbps तक हो सकती है।
  • स्टारलिंक सेटेलाइट के जरिए उन इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचा सकती है जहा भौगोलिक बनावट के कारण internet नही पहुंच पाया था।
  • इस सर्विस प्रोजेक्ट को  स्टारलिंक India हेड संजय भागर्व ने महंगा बताया है।

कैसे कर पाएंगे स्टारलिंक इंटरनेट का इस्तेमाल

स्टारलिंक का इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए आपको कंपनी की तरफ से किट मिलेगी। जिसमे डिशी मैकफ्लैटफेस’ (LOL) नाम का एक यूजर के लिए टर्मिनल होगा।

  • वाई-फाई राउटर
  • केबल
  • एक पावर सप्लाई
  • माउंटिंग ट्राईपॉड आदि सामान आपको डिशी स्टारलिंक कंपनी की तरफ से मिलेंगे।

ये भी पढ़े- लावा ने Probuds 22 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स को किया लॉन्च, 1,399 रुपये है कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *