बिज़नेस

Tata Group: Tata Steel के तीन हजार कर्मचारियों पर संकट, जानें कंपनी का फैसला…

Tata Group: टाटा ग्रुप की कंपनी अब छंटनी की आंच पर है। टाटा स्टील, टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी, यूके में अपनी दो बड़ी फर्मों को चलाने के लिए आर्थिक संकट से गुजर रही है, ऐसे में हजारों लोगों के नौकरी से निकाले की बात कही जा रही है। जल्द ही 3,000 हजार लोगों को यहां से निकाला जा सकता है।

3000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

बता दें, Tata Steel Layoffs यह छंटनी अपनी यूके शाखा में करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, Tata Steel अपने पोर्ट टालबोट स्टीलवर्क्स फैक्ट्री में दो ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने वाला है। टाटा की यह दोनों फर्म यूके में हैं। इन दोनों फर्मों के बंद होने के बाद लगभग 3,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है।

कंपनी कर सकती है अपने कारोबार को बंद

हालांकि कंपनी ने अभी तक अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है। कंपनी ने छंटनी के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस छंटनी को लेकर वर्कर्स यूनियन ने भी कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कहा जा रहा है कि कंपनी आज, यानी शुक्रवार 19 दिसंबर को अपने दो ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने का फैसला कर सकती है।

ब्रिटेन सरकार ने की मदद

टाटा ग्रुप की कंपनी ने अपने दोनों ब्लास्ट फार्नेस को बंद करने से पहले भी कर्मचारी संघ के साथ बैठक की है। इसके बाद इसे नियंत्रित किया गया है। ग्रीनर मेटल उत्पादन की प्रक्रिया को फाइनेंस करना कंपनी को मुश्किल हो रहा है। परिचालन में बाधा के कारण हजारों कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है। लेकिन सरकार कंपनी को सपोर्ट करती रहती है। ब्रिटेन सरकार ने इसका परिचालन बनाए रखने और कर्मचारियों को छंटनी की मार से बचाने के लिए सरकारी मदद दी। पिछले साल के अंत में, सरकार ने यूनिट को पांच सौ मिलियन पाउंड, यानी करीब 5,300 करोड़ रुपये की सहायता दी थी।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: CM योगी आज पहुंचेंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का करेंगे अवलोकन…

Follow us on- https://twitter.com/home

Facebook- https://www.facebook.com/

Related Articles

Back to top button