T20 World Cup 2026 : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता जताते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। जिसको इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खारिज कर दिया है।
इसके साथ ही ICC ने स्पष्ट किया है कि भारत में सुरक्षा को लेकर कोई ‘रेड फ्लैग’ नहीं है और बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, और अगर उन्होनें ऐसा नहीं किया तो उन्हें अपने अंक गंवाने पड़ेंगे।
ICC और BCB अधिकारियों हुई बैठक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को ICC और BCB अधिकारियों के बीच ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें ICC ने साफ कर दिया कि मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। ICC ने BCB से स्पष्ट रूप से कहा कि बांग्लादेश की सीनियर मेंस टीम को अपने तय मैच खेलने के लिए भारत आना ही होगा।
बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश
बता दें कि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से हटाने का निर्देश दिया था। इस विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता जताते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था।
बांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाई रोक
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 विश्व कप 2026 के बहिष्कार की धमकी दी और ICC से मांग की कि उनके मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। इसके साथ ही बांग्लादेश ने IPLके प्रसारण पर भी रोक लगा दी। हालांकि ICC ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को T20 विश्व कप खेलने के लिए भारत ही आना होगा।
ये भी पढ़ें- School Closed : ठंड और कोहरे का कहर, 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









