Swami Prasad Maurya: सपा से इस्तीफा देने के बाद मौर्या ने किया नई पार्टी का ऐलान,जानें क्या होगा नाम
Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी के गठन कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस पार्ची का नमा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। साथ ही पार्टी का झंडा भी लॉन्च कर दिया गया है। और स्वामी 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रैली को भी सम्बोधित करेंगे।
ऐसा होगा मौर्य पार्टी का झंडा
वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य की नई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के झंडे की तस्वीर भी सामने आई हैं जिसे नीले, लाल और हरे रंग को मिलाकर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/swami-prasad-maurya-can-form-new-party-news-in-hindi/
2016 में भी मौर्य ने बनाई थी एक पार्टी
वहीं आपको बता दें, कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे साल 2016 में एक पार्टी बनाई थी। और बसपा से बग़ावत के बाद मौर्य ने लोकतांत्रिक बहुजन मंच नाम से पार्टी का गठन किया था, जिसका एलान उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली ग्राउंड में किया था। फिर बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं साल 2017 में उन्हें योगी सरकार वन में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। हालांकि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी को छोड़कर सपा के साथ आ गए थे।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर