Advertisement

Maharashtra News: BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता को मारी गोली, पुलिस स्टेशन में  गए थे विवाद सुलझाने

thane police station firing case news in hindi today

thane police station firing case news in hindi today

Share
Advertisement

Maharashtra News: महाराष्ट्र से बड़ी ख़बर आ रही है। बता दें, कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार देर रात एक पुलिस स्टेशन के अंदर फायरिंग हुई है। वहीं इस फायरिंग में 2 लोग Maharashtra News घायल हुए है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बीजेपी – शिवसेन विधायकों में हुई थी झड़प

बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक-शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता के बीच झड़प के बाद उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में फायरिंग की यह घटना हुई है। हालांकि अब पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

मतभेद सके बीच चली गोली

बता दें, कि डीसीपी सुधाकर पठारे का कहना है शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए।

यह भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/national/chinese-intrusion-in-ladakh-detail-news-in-hindi/

उसी समय, उनके बीच कुछ चर्चा चल रही थी कि अचानक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। इसमें 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरन्त एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बीजेपी नेता पर उठाए सवाल

उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है। जिसने गोली चलाई वह बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे। महाराष्ट्र को जंगलराज बनाया जा रहा है।

आनंद दुबे का बयान

वहीं आनंद दुबे ने कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विधायक जिसे लाखों लोगों के कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है।  वह लोगों को गोली मार रहा है। यह एक प्रकार से देखा जाए तो दोनों इंजन फेल हो रहे हैं। हमारा राज्य किस दिशा में बढ़ रहा है। क्या ये जंगलराज समान नहीं है?

Hindi Khaber App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *