Advertisement

Bihar: 4G का मतलब चार पीढ़ियों तक देश को लूटने वाले नेता-सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary to Congress and RJD

Samrat Choudhary to Congress and RJD

Share
Advertisement

Samrat Choudhary to Congress and RJD: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2G, 3G और 4G की नई पॉलिटिकल परिभाषा गढ़ी है। उनके अनुसार जिन परिवारों ने चार पीढ़ियों तक सत्ता में रहकर देश को लूटा वो 4G इसी तरह जिन परिवारों की तीन पीढ़ियों ने लूटा वह 3G और इसी क्रम में 2G। इसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने नेहरू परिवार, स्टालिन परिवार, ममता बनर्जी, लालू यादव और मुलायम सिंह यादव के परिवार पर तंज किया। उन्होंने कहा कि यह लोग जनता को लूट रहे थे। आगामी लोकसभा चुनावों में जनता इनका हिसाब करेगी।

Advertisement

‘राहुल गांधी सहित चारों पीढ़ियों ने देश को लूटा’

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, 2G का मतलब हमारा मानना है कि 2 पीढ़ी के राजनेता, 3G का मतलब 3 पीढ़ी और 4G का मतलब 4 पीढ़ी के राजनेता… राहुल गांधी चौथी पीढ़ी के हैं। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और आज राहुल गांधी, इन चारों ने देश को लूटने का काम किया। बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 2 पीढ़ी के राजनेता हैं वे 2 पीढ़ी को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और उनके भतीजे, लालू यादव-तेजस्वी यादव, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पर तंज कसा।

‘अब लालू को संजीवनी देने वाला कोई नहीं’

उन्होंने कहा, बिहार और देश की जनता 2024 में इन सभी लोगों का हिसाब करेगी…लालू यादव 2005 से लगातार चुनाव हार रहे हैं, बीच-बीच में नीतीश कुमार उन्हें संजीवनी दे देते थे अब उन्हें संजीवनी देने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें: Bihar crime: इलाज के नाम पर किशोरी को दिया नशे का इंजेक्शन और फिर…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *