Advertisement

बगहाः बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूंका मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला

Protest against Sate Govt

पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।

Share
Advertisement

Protest against Sate Govt: प्रदेश में जारी हुए शिक्षा विभाग के छुट्टी कलैंडर पर रार लगातार जारी है। बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है। भाजापा नेता सुशील मोदी ने कहा था कि आजादी के बाद पहली बार हिंदू और मुस्लिमों में भेद की राजनीति के तहत अलग-अलग कलैंडर जारी हुए हैं। इस मामले में अब बगहा बीजेपी ने भी विरोध प्रकट किया है। बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

Advertisement

Protest against Sate Govt: सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

सूबे के सरकारी स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी में कटौती के सरकार के फैसले का विरोध किया गया। बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की।

सांसद ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बेवजह धार्मिक उन्माद फैला रही है। उन्होंने हिंदू त्योहारों पर स्कूलों में छुट्टी रद्द किए जाने के फैसला का विरोध किया। कहा, सरकार को अपने इस निर्णय को वापस लेना होगा। जब तक सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

विधायक ने भी जताया विरोध

वही विधायक राम सिंह ने भी राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। इसके बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल के समक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद

इस दौरान भूपेंद्र नाथ तिवारी, भाजपा नेता रूप नारायण यादव, विजय साहू, अमरेश श्रीवास्तव, हृदय दुबे, रितु जायसवाल, सुजीत चौरसिया, सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: Serial Killing of Women: करनी पड़ रही घरवाली की रखवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें