Advertisement

Gopalganj: पुजारी हत्याकांड में सियासत, भाजपाइयों ने कहा… ‘गलत लोगों को फंसाया गया’

Priest Massacre in Gopalganj

Priest Massacre in Gopalganj

Share
Advertisement

Priest Massacre in Gopalganj: गोपालगंज के चर्चित शिव मंदिर के केयर टेकर मनोज साह की हत्या मामले में सियासत तेज हो गयी है। भाजपा ने पुलिस प्रशासन पर मनोज साह की हत्या में प्रेम प्रसंग का रंग देकर गलत लोगो को फंसाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

Priest Massacre in Gopalganj: मंदिर के पड़ोस के लोगों पर लगाए आरोप

भाजपा के पूर्व पर्यटन मंत्री राम प्रवेश सिंह ने गोपालगंज के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहाकि मनोज साह शिव मंदिर में पूजा पाठ करते थे। कई यज्ञ भी कराए हैं। जिसको लेकर बगल के कुछ लोगों को आपत्ति थी। उन्हीं लोगों द्वारा हत्या की गई है। पुलिस प्रशासन इस केस को रफा दफा करना चाह रहा है।

‘पुलिस एक्टिव होती तो जिंदा होते मनोज’

उन्होंने कहा कि जब 10 दिसंबर को मनोज साह लापता हुए और 15 दिसंबर को मनोज साह का शव मिला तो पांच दिन पुलिस क्या कर रही थी। अगर पुलिस उसी समय एक्टिव हुई होती तो आज मनोज साह जिंदा होते।

‘एफआईआर के मुताबिक नहीं हुई गिरफ्तारी’

भाजपा के विधानपार्षद राजीव सिंह उर्फ गप्पू सिंह ने कहाकि मृतक के भाई अशोक साह ने माझा थाना में जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई उसमे एक भी आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नही किया गया। प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर किसी और परिवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

‘अंचल पदाधिकारी भी दोषी’

उन्होंने कहा, जितनी दोषी पुलिस है उतने ही दोषी मांझा के अंचल पदादिकारी हैं। राजपूत समाज ने तय कट्ठा जमीन मंदिर में दान दी थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने अतिक्रमण किया है। उन्हीं लोगों ने हत्या का अंजाम दिया है। पुलिस दोषियों के खिलाफ करवाई करे।

‘बीजेपी करेगी उग्र प्रदर्शन’

उन्होंने कहा अन्यथा भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। इसके लिए भाजपा उग्र प्रदर्शन करेगी। बतादे कि बीते 10 दिसंबर को मांझा थाना के दानापुर निवासी शिव मंदिर के केयर टेकर मनोज साह लापता हुए थे। 15 दिसंबर को उनका शव बरामद हुआ। जिसमें पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, कपड़ा, और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल सिम भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि प्रेम प्रसंग में मनोज साह की हत्या हुई है।

रिपोर्टः प्रदीप शर्मा, संवाददाता, गोपालगंज, बिहार

ये भी पढ़ें: Darbhanga: पुलिस से बचने को पानी भरे गड्ढे में छुपा, अगली सुबह मिला शव

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *