Advertisement

Bihar: लालटेन वाले अंधकार युग के जंगलराज को मुंगेर ने सबसे अधिक सहा- पीएम मोदी

PM Modi in Munger

PM Modi in Munger

Share
Advertisement

PM Modi in Munger: बिहार के मुंगेर में प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुंगेर की विरासत उसके इतिहास पर बात की. उन्होंने आरजेडी पर इस क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा.

Advertisement

मुंगेर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुंगेर की ये धरती स्वाभिमान की धरती है, विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल है। आज NDA सरकार, भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है और इस समय दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का समय है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था. उसे मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में सोचता था. JDU और BJP के नेतृत्व में NDA सरकार ने लालटेन के उस अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है। आज बिहार में लड़ाई NDA के संतुष्टिकरण मॉडल और इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण मॉडल के बीच है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 10 साल में भारत की साख बढ़ी है, आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया के हर देश में भारत के लोगों का गौरव बढ़ रहा है, भारत का सम्मान बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, INDI गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है. भारत के संविधान की भावना के विरुद्ध है। वह (कांग्रेस) धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में एक मॉडल बनाया है। उन्होंने कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के लोगों को ओबीसी वर्ग में शामिल कर दिया। ओबीसी को संविधान ने जो 27% आरक्षण दिया है, उसमें से आरक्षण को काटकर मुस्लिमों को दे दिया। अब यही काम कांग्रेस पूरे देश में करना चाहती है।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, मुंगेर जिले में बहुत काम हुआ है। शिक्षा, स्वास्थय, सड़क बिजली पानी का काम हुआ है. यहां से ललन सिंह उम्मीदवार हैं। सारा काम हमने किया है। जाति के आधार पर वोट के चक्कर में RJD ने उम्मीदवार(कुमारी अनीता) बनाया है। जाति के आधार पर एक वोट नहीं देना चाहिए, काम के आधार पर वोट देना चाहिए। बिहार में हमें मौका मिला है हमने अपने किसी परिवार को आगे नहीं किया। कुछ लोग अपने परिवार के लिए सबकुछ करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Kaimur: बरातियों ने मांगी सब्जी, घराती बोले… तुम्हारे कपाल पर रख दें… और फिर…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *