Advertisement

Jammu: 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, कई घायल

Share
Advertisement

Jammu: जम्मू के डोडा से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। ख़बर है कि एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारण 36लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। बता दें कि बस किश्तवाड़ा से जम्मू को आ रही थी। इस हादसे के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है।

Advertisement

यह हादसा जम्मू के संभाग जिले के डोडा नें घटित हुआ है। जिले के अस्सर में एक बस के अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिरने के चलते 36 लोग काल की गाल में समा गए। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की ख़बर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बता दें कि इनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर एक साथ तीन बसें चल रही थी। एक-दुसरे से आगे निकलने की होड़ में यह घटना घटित हुई है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने किया बिरसा मुंडा म्यूजियम का दौरा, जन्मस्थली पर जाने वाले बने पहले प्रधानमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *