Advertisement

छुट्टी कलैंडर पर बवालः बिहार के शिक्षा मंत्री बोले, सरकार का फैसला नहीं

Holidays Calendar

शिक्षा मंत्री, बिहार

Share
Advertisement

Holidays Calendar:  बिहार में शिक्षा विभाग के छुट्टी को लेकर जारी हुए नए कलैंडर पर राजनीतिक विवाद हुआ। अब इस मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उनका कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यह फैसला सरकार स्तर से नहीं किया गया। वह बोले, अगर गड़बड़ी है तो सुधार कराया जाएगा।

Advertisement

Holidays Calendar:  गड़बड़ी होने पर सुधार की बात कही

बिहार में शिक्षा विभाग के नए छुट्टी कलैंडर को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर है। वहीं राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री ने इस पर कहा कि इस छुट्टी के कलैंडर का फैसला सरकार के स्तर से नहीं हुआ है। अगर इसमें गड़बड़ी है तो सुधार किया जाएगा।

Holidays Calendar:  सीएम खुद लेंगे संज्ञान- आशोक चौधरी

वहीं इस मामले में राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी सरकार के स्तर से फैसला होने की बात को नकार दिया। वह बोले सीएम नीतीश स्वयं हिंदू त्योहारों पर छुट्टी कटौती का संज्ञान लेंगे और इसमें सुधार कराएंगे।

Holidays Calendar:  शिक्षा विभाग ने भी दी सफाई

शिक्षा विभाग ने भी इस मामले पर अपनी सफाई दी है। शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया कि छुट्टियों में कोई कटौती नहीं की गई है। पिछली साल की तरह इस साल भी 60 छुट्टी हैं। शिक्षा विभाग ने सामान्य स्कूल और ऊर्दू स्कूलों के लिए अलग अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इस वजह से कंफ्यूजन हो सकता है। सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बेगूसरायः बच्चों ने खेल-खेल में पटका डिब्बा, हुआ विस्फोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *