Advertisement

बिहारः दरभंगा के तारालाही में युवक पर फायरिंग से दहशत

Firing in Taralahi

प्रतीकात्मक फोटो(बाएं), घायल युवक(दाएं)।

Share
Advertisement

Firing in Taralahi: पूरा मामला दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना अंतर्गत ओझौल पंचायत के तारालाही चौक की बताया जा रहा है। जहां रात के लगभग 9:30 बजे युवक अजय कुमार अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान वह अपने कुछ साथियों से साथ तारालाही चौक अनिल सिंह के घर के आसपास बात करने लगा। इसी बीच दुपहिया वाहनों पर सवार 6 की संख्या में बदमाश वहां आए औऱ फायरिंग की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

Advertisement

Firing in Taralahi: घटना में युवक के कंधे पर लगी गोली

फायरिंग की इस घटना में अजय कुमार को बाएं कंधे पर दो गोलियां लगीं। इलाज के लिए घायल को डीएमसीएच(Darbhanga medical college, hospital) में भर्ती कराया गया। यहां युवक इलाजरत है। बताया गया कि युवक के पिता ठेला चलाते हैं। युवक दिल्ली में रहता है। छठ पर्व के चलते वह घर आया था।

Firing in Taralahi: घायल ने बताया, सुबह कुछ लोगों से हुई थी बहस

घायल युवक ने बताया कि जिन अपराधियों ने फायरिंग की उनमें से कुछ के साथ उनकी बहस हुई थी और गली-गलौज हुई थी। रात के समय जब वह कुछ लोगों से बात कर रहा था इसी बीच उस पर फायरिंग की गई।

Firing in Taralahi: घायल और उसके परिजनों से पूछताछ

मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार भी पहुंचे। उन्होंने घायल से और उनके परिजनों से पूछताछ की। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टः एमएच खान, संवाददाता, दरभंगा, बिहार

ये भी पढ़ें: पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *