Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश ने किया अरावां गांव स्थित इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन

CM Inaugurated Ethanol Plant

CM Inaugurated Ethanol Plant

Share
Advertisement

CM Inaugurated Ethanol Plant: मुख्मंत्री नीतीश कुमार ने हिलसा में सरदार पटेल प्रतिमा का अनावरण किया। इसे बाद उन्होंने अरावां गांव में 600 करोड़ रुपये की लागत से बने इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ किया।

Advertisement

CM Inaugurated Ethanol Plant: सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का भी किया अनावरण

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को हिलसा पहुंचे। यहां अनुमंडल स्थित सरदार पटेल कॉलेज परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण एवं नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। वहीं 1.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विज्ञान भवन का शिलान्यास किया।

CM Inaugurated Ethanol Plant: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इसके बाद मुख्यमंत्री वेन प्रखंड के अरावां गांव पहुंचे जहां उन्होने 600 करोड़ रुपये की लागत से बने पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज में इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया। बताया गया कि यह एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट है। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंत्री श्रवण कुमार, समीर महासेठ, सांसद कौशलेंद्र कुमार हिलसा के विधायक प्रेम मुखिया के अलावे डीएम एसपी एवं कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पटेल प्रतिमा प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में भी लिया था भाग

हिलसा पहुंचे मुख्यमंत्री की झलक पाने को लोग उत्सुक नजर आए। वहीं नीतीश कुमार न पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। यहां उन्होंने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया था। पटना स्थित जेडीयू मुख्यालय पर भी पटेल की जयंती मनाई गई थी।

रिपोर्ट: आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें: जेडीयू मुख्यालय पर भी सरदार पटेल को किया गया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *