Advertisement

BJP Foundation Day: धूमधाम के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ता घर-घर जाकर कर रहे मेहनत

BJP Foundation Day

BJP Foundation Day

Share
Advertisement

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस लोकसभा चुनाव में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के बारे में बतायेगे और भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर 400 पार के नारे के साथ विजयी बनायेंगे।

Advertisement

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और अपनी विचारधारा पर लगातार चलते हुए हम लोग आगे बढ़ते रहे। आज भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि 44 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं और निश्चित तौर पर भाजपा 400 पार कर सरकार बनाएगी।

भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि आज टिहरी संसदीय सीट से मातृशक्ति विशेष रूप से कार्य कर रही है और इस बार और अधिक अंतर से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह विजई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है और जनता के सहयोग से ही भाजपा अपने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी।

पढ़ें पूरी खबर- Uttarakhand: लगातार रोड शो निकालने का सिलसिला जारी, क्या NDA पर INDIA गठबंधन पडे़गा भारी ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें