Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने धोए आदिवासी महिला के पैर

Ashwani Chaubey in Jharkhand

Ashwani Chaubey in Jharkhand

Share
Advertisement

Ashwani Chaubey in Jharkhand: बक्सर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ‘विकसित भारत’ संकल्प यात्रा के दौरान शनिवार को झारखंड के दुमका जिले के प्रखंड गोपीकांदर के सूरजुडीह पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने स्वागत के दौरान आदिवासी महिला के पैर धोकर आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Ashwani Chaubey in Jharkhand: ‘केंद्र का लक्ष्य, सबका साथ, सबका विकास’

उन्होंने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान, सबका विश्वास केंद्र सरकार का लक्ष्य है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके माध्यम से सुदूर आदिवासी इलाकों में ऑन द स्पॉट केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित लोगों तक पहुंचा जा रहा है।

Ashwani Chaubey in Jharkhand: बोले, नीतीश को जाना चाहिए आरोग्यशाला

इस दौरान अश्वनी ने हेमंत सोरेन और नीतीश पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार-झारखंड में अवैध खनन राज्य सरकारों के संरक्षण में चल रहा है। इन राज्यों में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। खनन माफियाओं की दबंगई से कानून-व्यवस्था चौपट है। इंडी गठबंधन के बारे में वह बोले कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। नीतीश के बारे में कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और आरोग्यशाला जाना चाहिए।

कहा, सरकारी तंत्र को चुनौती दे रहे बिहार-झारखंड के खनन माफिया

अश्वनी चौबे ने कहा कि बिहार और झारखंड में खनन माफिया सरकारी तंत्र को सीधी चुनौती दे रहे हैं। इसका उदाहरण बिहार के जमुई में हाल ही में देखने को मिला। वहीं झारखंड के रामगढ़ में भी एक मासूम को अवैध खनन कर बालू ले जाते ट्रैक्टर ने रौंदा था।

Ashwani Chaubey in Jharkhand: ‘नदियों के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा’

उन्होंने चिंता जाहिर की कि अवैध खनन से कई नदियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। एनजीटी की सख्ती के वाबजूद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इन मामलों में राज्यों के गृह मंत्रालय कार्रवाई कर सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य से दोनों राज्यों के गृह मंत्री भी मुख्यमंत्री हैं।

Ashwani Chaubey in Jharkhand: पंजाब और दिल्ली सरकार को भी घेरा

उन्होंने कहा, केंद्र इस समस्या के प्रति गंभीर है और इसके लिए प्रयासरत भी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और पंजाब सरकार प्रदूषण रोकने में विफल है। वह बोले, पंजाब में 1973 जगहों पर पराली जलाई गई। इसकी रिपोर्ट है।

2070 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य प्रतिशत लाने का लक्ष्य

वह बोले, अगर बीजेपी की सरकार पंजाब में बनी तो पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाएंगे। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु योजना कार्यक्रम चलाया है, इसका लक्ष्य 2070 तक देश में कार्बन उत्सर्जन शून्य प्रतिशत लाना है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। वनों को संरक्षित करें। शहरी क्षेत्र में प्रदूषण को रोकने के लिए नगर वाटिका और नगर वन योजना को धरातल पर उतारा गया है।

रिपोर्टः धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर, बिहार

ये भी पढ़ें: मुस्लिम आरक्षण करेंगे खत्म : अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें