Advertisement

Rohit Sharma Birthday: रोहित के नाम दर्ज हैं ये रिकार्ड, जो हिटमैन को बनाते हैं सबसे अलग

Share
Advertisement

हिटमैन के नाम से दुनियाभर में शुमार भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का आज (रविवार 30 अप्रैल) को जन्मदिन है। आज रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको रोहित के ऐसे रिकार्ड बताते हैं, जो क्रिकेट जगत में एक नज़ीर पेश करते हैं। हिटमैन ने बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Advertisement

हिटमैन के रिकार्ड

रोहित शर्मा का नाम दुनिया के बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। रोहित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। दोहरे शतक बनाने के मामले में रोहित का रिकार्ड अब तक दुनिया भर में कोई नहीं तोड़ पाया है।

रोहित शर्मा वनडे मैच में 3 बार दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी 3 दोहरे शतक नहीं बना पाया है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रन बनाए थे। उसके बाद 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए थे।

हिटमैन रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी20 में अब तक 4 शतक बनाए हैं। एक विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकार्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने विश्वकप 2019 में 5 शतक बनाए थे। ये भी एक ऐसा रिकार्ड है, जो रोहित शर्मा के नाम है।

सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाले कप्तान

रोहित शर्मा इंडियन परीमियर लीग में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हैं। रोहित के नेतृत्व वाली मुंबई ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 5 खिताब जीते हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को चैंपियन बनाया।

ये भी पढ़ें: CSK vs PBKS Dream11 में किसे बनाए कप्तान उपकप्तान, जानिए बेस्ट टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *