बड़ी ख़बरविदेश

मैक्सिको में भीषण सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत, कई घायल

Southern Mexico : दक्षिणी मेक्सिको में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 41 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा एस्कार्सेगा के पास हुआ जब एक यात्री बस एक ट्रेलर से टकरा गई।

दक्षिणी मैक्सिको में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट में इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 41 के करीब है। इस सड़क हादसे में कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

अस्पताल में भर्ती किया गया

इस हादसे की जानकारी देते हुए ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा हम आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को मौके पर भेज रहे हैं। आपातकालीन सर्विस प्रदान कर दी गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पूरा सहयोग कर रहे हैं

बस ऑपरेटर टूर्स अकोस्टा ने बताया कि घटना के समय वाहन में करीब 44 यात्री सवार थे। वहीं कंपनी ने फेसबुक पोस्ट में घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बस गति सीमा के भीतर चल रही थी और वे दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

क्षेत्र में शोक की लहर

तबास्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान से संबंधित जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। वहीं स्थानीय प्रशासन पलासियो म्यूनिसिपल डी कोमाल्काल्को ने घोषणा की है कि वह इस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में पूरी सहायता करेगा।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव में जनता ने 48 सीटों पर विजय दिलाई, ये स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं : जेपी नड्डा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button