सोनू निगम ने दिग्गज गायकों के लिए जताया अफसोस, कहा ‘देश के कई काबिल गायकों को कुछ नहीं मिला’

Sonu Nigam

Sonu Nigam

Share

Sonu Nigam: गायक सोनू निगम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कई प्रतिष्ठित गायकों के साथ हो रहे भेदभाव पर अपनी बात रखी। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि देश के कई काबिल गायकों को अब तक पद्म पुरस्कार नहीं मिला है। 

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर 139 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। संगीत जगत से पंकज उधास, अरिजीत सिंह और शारदा सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। जहां पंकज उधास और अरिजीत सिंह को पद्म श्री मिलेगा, वहीं शारदा सिन्हा को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। इस सूची के जारी होने के बाद सोनू निगम ने जूरी पर सवाल उठाए और कई दिग्गज कलाकारों की अनदेखी की ओर ध्यान आकर्षित किया। 

केवल पद्म श्री तक सीमित रखा…

सोनू निगम ने किशोर कुमार, अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे कलाकारों का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी कला को उचित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार जैसे महान गायक को अब तक कोई पद्म पुरस्कार नहीं मिला, जबकि मोहम्मद रफी साहब को भी केवल पद्म श्री तक सीमित रखा गया। उन्होंने अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान के लंबे और सफल करियर का उदाहरण देते हुए कहा कि इनकी भी अनदेखी की गई। 

सोनू निगम ने वीडियो में जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी अन्य क्षेत्र या कला के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी नजरअंदाज किया गया हो, तो लोग उनके नाम साझा करें। 

सोनू निगम को 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर में 10,000 से अधिक गाने गाए हैं और हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मराठी, उड़िया सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज दी है। लंबे समय तक वह शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े अभिनेताओं की आवाज बने रहे और भारतीय संगीत उद्योग में अपनी खास पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें : ले आएं ये Projector भूल जाएंगे Smart TV, घर को बनाए सिनेमा हॉल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *