Shahid Kapoor in Ashwatthama : अब माइथोलॉजिकल हीरो के किरदार में नज़र आएंगे शाहिद कपूर

Shahid Kapoor in Ashwatthama : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म अश्वत्थामा को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह पहली बार होगा कि शाहिद कपूर एक माइथोलॉजिकल हीरो का किरदार निभाएंगे।
Shahid Kapoor in Ashwatthama :
शाहिद कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। हाल ही में वह अपनी आने वाली फिल्म अश्वत्थामा को लेकर बहुत चर्चा में हैं। वैसे तो जब से इस मूवी का अनाउंसमेंट हुआ है तब से ही इसकी चर्चायें हो रही हैं और अब इस मूवी को लेकर कन्फर्मेशन भी आ गयी है। सचिन रवि के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के ज़रिये शाहिद कपूर पहली बार फैन्स को माइथोलॉजिकल किरदार में नज़र आने वाले हैं।
ऐमज़ॉन प्राइम इवेंट में किया अनाउंसमेंट:
पहले इस फिल्म को लेकर बहुत सी चर्चाएं हो रही थी। रिपोर्ट्स से पता लगा था कि हो सकता है यह मूवी न बने क्योंकि इसका बजट हाई है। आदित्य धार ने कहा था कि मूवी का बजट इंडिया में काम करने के हिसाब से थोड़ा ज्यादा है और हम अभी भी इस मूवी के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन फिर 19 मार्च को हुए अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया के #AreYouReady इवेंट में इस फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया। इसके अलावा यह मूवी सिनेमाघरों के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।
विक्की थे पहली पसंद :
जब इस मूवी की अनाउंसमेंट हुई थी उस समय खबरें सामने आयीं थीं कि इस रोल को उरी एक्टर विक्की कौशल करने वाले हैं। फिर कुछ दिनों से शाहिद कपूर का नाम मूवी में एक्टर के तौर पर सामने आ रहा था। अब 19 मार्च के अमेज़न प्राइम इंडिया इवेंट में यह बात कन्फर्म हो गयी कि यह रोल शाहिद कपूर प्ले करने वाले हैं। एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके सारी ख़बरों पर मुहर लगा दी है।
अश्वत्थामा मूवी :
सूत्रों से पता लगा था कि मूवी के प्रोडूसर वासु भगनानी और जैकी भगनानी इस मूवी की तैयारी साल के शुरुआत से ही कर रहे हैं। इस फिल्म को ग्लोबल VFX टीम की मदद से बनाया जा रहा है। इस फिल्म को विसुअल रूप से बेहतर बनाने की पूरी कोशिश में लगे हैं।
Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप