राष्ट्रीय

Suresh Kalmadi Passes Away : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 की उम्र में ली अंतिम सांस

Suresh Kalmadi Passed Away : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और खेल जगत में भी सक्रिय रहे। वह काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे, और पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनका इलाज जारी था। उन्होनें मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

इतने बजे होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने इलाके में स्थित उनके घर ‘कलमाड़ी हाउस’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे नवी पेठ के वैकुंठ श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुणे लोकसभा सीट से 3 बार बने सांसद

सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 में हुआ था। भारतीय राजनीति और खेल प्रशासन की दुनिया में वह एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वह कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 3 बार सांसद बने। इसके साथ ही वह दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन रहे। उन्होनें रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था। बता दें कि उनके जीवन में राजनीति, प्रशासन और विवाद- तीनों का मिश्रण रहा है।

इंडियन एयरफोर्स में बने पायलट

कलमाड़ी ने साल 1960 में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में दाखिला लिया। वह इंडियन एयरफोर्स में पायलट बने। एयरफोर्स में उन्होंने 1964 से 1972 तक पायलट के रूप में सेवा दी। 1972 से 1974 तक वे NDA में एयरफोर्स ट्रेनिंग टीम में प्रशिक्षक रहे। जिसके बाद वह स्क्वाड्रन लीडर के पद से रिटायर हुए।

कांग्रेस के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत

1977 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। अगले ही साल वे महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1978 से 1980 तक इस पद पर रहे। 1982 में वे पहली बार लोकसभा सांसद बने और इसके बाद 1985 से 1995 तक लगातार चार बार संसद के सदस्य रहे।

ये भी पढ़ें- वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के आसपास गोलीबारी, ड्रोन की गतिविधि से हड़कंप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button