
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है। हाल में यूक्रेन ने रूस पर मिसाइल से हमला किया था। रूस ने जवाबी कार्रवाई की है। अब रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। जिसके बाद यूक्रेन और रूस में तनाव बढ़ गया है। हालांकि इस मिसाइल से खास नुकसान नहीं हुआ है। यूक्रेनी सेना ने पुष्टि की है।
जानकारी के लिए बता दें कि रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी तक वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी। अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल कई किलोमीटर तक वार करने में सक्षम बताई जा जाती है। रूस के अस्त्रखान क्षेत्र से निप्रो शहर पर हमला किया है। यह मिसाइल काफी घातक बताई जाती है, जब से यूक्रेन ने मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यह माना जा रहा था कि रूस जवाब देगा।
विश्व स्तर पर तनाव
जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह का हमला चेतावनी के तौर पर भी माना जा रहा है। इस हमले से विश्व स्तर पर तनाव चरम पर है। बता दें कि रूस ने परमाणु हमले को लेकर अपनी Doctrine को बदला था। जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि रूस कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रहा है। यह भी कह सकते हैं कि न्यूक्लियर हमले का खतरा मंडरा रहा है। यह भी बताते चलें कि जिस मिसाइल से हमला हुआ है। मिसाइल परमाणु हमला करने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें : मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने विकास की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप