Delhi Red Fort attack : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक ताजा रिपोर्ट में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को कई हमलों के लिए जिम्मेदार बताया गया है. रिपोर्ट में विशेष रूप से दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम हमले का जिक्र किया गया है और इसे जैश-ए-मोहम्मद से जोड़ा गया है. यह जानकारी यूएन की 1267 सैंक्शंस कमेटी द्वारा तैयार की गई 37वीं रिपोर्ट में दी गई है. Analytical Support and Sanctions Monitoring Team ने पुष्टि की कि रेड फोर्ट के पास हुए हमले में इस आतंकी संगठन का संबंध पाया गया है.
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, एक सदस्य देश ने जानकारी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद ने कुछ हमलों की जिम्मेदारी ली है. रिपोर्ट में सीमा पार से होने वाले आतंकवाद पर फिर से चिंता जताई गई है. इसमें बताया गया है कि मसूद अजहर ने 8 अक्टूबर को महिलाओं के लिए अलग विंग बनाने की घोषणा की थी, जिसे “जमात-उल-मुमिनात” नाम दिया गया. हालांकि, यह नई विंग अभी तक यूएन की लिस्ट में शामिल नहीं है, लेकिन इसे संगठन की आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने का आरोप है.
जैश-ए-मोहम्मद अब भी सक्रिय
हालांकि, सदस्य देशों के बीच इस मुद्दे पर मतभेद हैं. एक देश का मानना है कि जैश-ए-मोहम्मद अब भी सक्रिय है, जबकि दूसरे देश का कहना है कि यह संगठन अब “निष्क्रिय” हो चुका है. पाकिस्तान पहले भी कह चुका है कि जैश और लश्कर पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद ये संगठन सक्रिय नहीं हैं.
पहलगाम हमले का भी जिक्र किया गया
रिपोर्ट में अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले का भी जिक्र किया गया है, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी. इस हमले के लिए The Resistance Front जिम्मेदार था, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी माना जाता है. 28 जुलाई 2025 को तीन संदिग्धों को मार गिराया गया था. इसके अलावा, मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी.
बताया गया है कि 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के रेड फोर्ट के पास भी हमला हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत होने का दावा किया गया था.
ये भी पढ़ें- थाईलैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत, डे-केयर सेंटर में बड़ा हमला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








