लाल रंग क्रांति और परिवर्तन का रंग- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Share

प्रधानमंत्री के गोरखपुर में सपा प्रमुख की लाल टोपी वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारो से बातचीत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाल रंग के बारे में कई बार बोल चुके हैं।

उन्होंने कहा, लाल रंग भावनाओं का है और भाजपा भावनाओं को नहीं समझती।

प्रधानमंत्री ने लाल टोपी को खतरे की घंटी बताया था। अब इस पर अखिलेश यादव ने इसे हनुमान जी का रंग बताया है। उन्होंने कहा है कि ये रंग क्रांति का रंग है, ये बदलाव का प्रतीक है। वे जानते हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश में बदलाव होने जा रहा है।

पहले भी मुख्यमंत्री ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया था। ये कोई नई बात नहीं। इसके अलावा संसद पहुंचे अखिलेश यादव ने राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *