Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर, इस बार इतने दिनों की मिली फरलो

Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर, इस बार इतने दिनों की मिली फरलो
Ram Rahim Parole: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आ गया है. इस बार राम रहीम 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आए हैं. फरलो पर जेल से बाहर आने के लिए उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस की सुरक्षा में जेल से बाहर निकाला गया. वह पेरोल का समय यूपी के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में बिताएंगे.
डेरा के अनुयायियों में खुशी
बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम के रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की फरलो पर आते ही उनके अनुयायियों में खुशी की लहर है. बाबा राम रहीम सुनारिया जेल से सीधे बरनावा आश्रम पहुंचे हैं. बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के आरोप में आजीवन कारावास काट रहे हैं. उन्हें सबसे पहले 17 जून 2022 को 30 दिन की दी गई थी. उस समय भी वह बरनावा आश्रम में रहे थे.
कब-कब जेल से बाहर आए राम रहीम
- 20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
- 12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
- 17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
- 3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
- 8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
- 13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
- जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
- अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
- 21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
- 20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
- 20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।
- 19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली।
- 13 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान के कई जिले बाढ़ से प्रभावित, पिछले दो दिनों में 22 की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप