Madhya Pradesh

Ram Mandir: महाकाल मंदिर के पुजारी घनश्याम गुरु को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आया न्यौता

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। जिसे लेकर देशभर में खुशी और उत्साह का माहौल है। ऐसे में पूरा देश राममय हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर में शामिल होने के लिए  नेता अभिनेता देश के उद्योग पति को न्यौता भेजा गया है। ऐसे में मध्य प्रदेश के उज्जैन के इन सबके बीच विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम गुरु को अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचने का न्योता मिला है। इससे वे काफी खुश हैं और आज शाम विशेष रथ के द्वारा अयोध्या के लिए रवाना होने वाले हैं।

Ram Mandir: क्या बोले पुजारी पं. घनश्याम शर्मा

श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने बताया कि मैं सौभाग्यशाली हूं जिसे अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए न्योता मिला है। मैं इस उत्सव में शामिल होने जा रहा हूं। मैं अपने साथ महाकाल मंदिर से भस्म, शंख और चांदी के बिल्व पत्र लेकर जा रहा हूं। अयोध्या पहुंचने के बाद में यह पूजन की सामग्री राम मंदिर में अर्पित करूंगा।

शंख से करूंगा श्री राम का अभिषेक

पंडित घनश्याम गुरु ने बताया कि शंख से भगवान राम का पूजन-स्नान होगा। उन्होंने कहा, ‘भगवान विष्णु को शंख, चक्र, गदा, पदम प्रिय हैं। भगवान विष्णु का स्नान और पूजन शंख से होता है। भगवान शिव को त्रिशूल प्रिय है। भगवान शिव का स्नान-पूजन चांदी के पात्र से किया जाता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या के लिए पांच लाख लड्डू प्रसादी भी भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें:MP: राम भक्ति, सीताराम और ॐ अक्षरों को जोड़कर लिखा 1200 पन्नों का ग्रंथ

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button